Dulhan Video: दुल्हन पर चढ़ा दिवाली का ऐसा खुमार, पार्लर में जाकर बनवा ली पटाखों वाली हेयरस्टाइल

इंस्टाग्राम पर एक दुल्हन के हेयरस्टाइल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको दिवाली की याद फिर से आ जाएगी। दरअसल, दुल्हन ने दिवाली प्रेम में पटाखों वाली हेयरस्टाइल ही बनवा ली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दुल्हन ने बनवाई पटाखों वाली हेयरस्टाइल
  • अनोखा हेयरस्टाइल देख सभी हैरान
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Dulhan Fireworks Hairstyle: हाल ही में दिवाली का पर्व बिता है। ऐसे में हर साल इस त्योहार को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जाता है। लोग इस त्योहार को मनाने का कोई कसर नहीं छोड़ते और नयापन ला ही देते हैं। आज हम आपके लिए एक वीडियो लेकर आए हैं, जिसमें नजर आ रही दुल्हन ने दिवाली सेलिब्रेट करने का एक ऐसा तरीका ढूंढ निकाला, जो बेहद कमाल का है।

Fireworks Hairstyle

दुल्हन ने बनवाई पटाखों वाली हेयरस्टाइल (Instagram)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक दुल्हन अपनी अनोखी हेयरस्टाइल के साथ नजर आ रही है। इस दौरान दुल्हन ने अपने बालों में पटाखों वाला हेयरस्टाइल कराया है, जो बेहद ही आकर्षक और सुंदर लग रहा है। इसे देख हर कोई हैरान है। लोगों का कहना है कि ऐसा हेयरस्टाइल कभी नहीं देखा। ऐसा दिवाली प्रेम शायद ही कभी देखने को मिला होगा।

End of Feed