Chair Fitting In Bicycle: किस इंसान के पास कितना दिमाग है और वो उसका कितना सही इस्तेमाल करता है, इस बात का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। इसका पता तभी चलता है जब वे कोई खतरनाक दिमाग लगाकर किसी जुगाड़ का परिचय देते हैं। ऐसे कई सारे वीडियो आपको सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाएगा। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही जुगाड़ वाला वीडियो लेकर आए हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़का साइकिल चला रहा है। साइकिल के हैंडल पर आपको एक कुर्सी नजर आएगी, जो उसी में फिट कर दी गई है। लड़का जब साइकिल रोकता है तो साइकिल एकदम खड़ा कर कुर्सी पर बैठ जाता है, जो जुगाड़ का एक बेहतरीन नमूना है। लोगों का कहना है कि लड़के का जुगाड़ देख इंजीनियर्स भी अपना माथा ही पीट रहे होंगे।
साइकिल में ही लड़के ने फिट कर दी कुर्सी
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिली है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि भाई तुम लोग इतना दिमाग कहां से लाते हो। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इसके दिमाग के आगे अच्छे खासे इंजीनियर भी पानी भरने लगेंगे। बता दें, इस वीडियो को 'amazingtaishun' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 71 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।
