वायरल न्यूज़

Viral Video: नाई ने लड़की के सिर पर उगा दिया सींग, देखते ही लोग बोले - गजब की पागलपंती है

इंस्टाग्राम पर एक बेहद ही कमाल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की के सिर पर सींग देख सकेंगे। दरअसल, ये कोई सींग नहीं है बल्कि नाई की कलाकारी है।

Image

सैलून वाले भैया ने लड़की के सिर पर उगा दिया सींग (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • नाई ने लड़की के सिर पर की कलाकारी
  • लड़की के सिर पर उगा दिए सींग
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Unique Hairstyle Viral Video: आज कल हर कोई अपने खूबसूरत और अच्छा दिखाने के लिए हर वो चीज करता है, जिससे वो बेहतर दिख सके। इसके लिए लोग खुद को और बेहतर दिखाने के लिए अपना बाल बनवाते हैं और मेकअप कराते हैं। खासतौर पर बाल ही लोगों की सुंदरता में चार-चांद लगाने का काम करता है। ऐसे में लोग सैलून जाकर तरह-तरह की डिजाइन बनवाते हैं और बेहतर नजर आते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में आप एक नाई को देख सकते हैं, जो लड़की के सिर पर एकदम अनोखी वाली हेयरस्टाइल बनाता दिख रहा है। इस दौरान उसने लड़की के सिर पर सींग ही उगा दिया है, जिसे देख आपकी हंसी छूट जाएगी। लोगों का कहना है कि इस आधुनिकीकरण के जमाने में सबकुछ पॉसिबल है। आलम ये है कि लोग इस वीडियो को बार-बार स्क्रॉल करके देख रहे हैं।

सैलून वाले भैया ने लड़की के सिर पर उगा दिया सींग

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इस कारीगर को 21 तोपों की सलामी देनी चाहिए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि भैया ने तो पूरा महिषासुर ही बना दिया। बता दें, इस वीडियो को 'one_sports999' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1.34 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article