Snake Washing Video: सोशल मीडिया पर आपने तरह-तरह के वीडियो देखे होंगे। कई वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर मजा आता है। वहीं कई वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की आत्मा कांप जाती है। हम सभी जानते हैं कि सांप दुनिया के सबसे खूंखार जीवों में से एक होते हैं। कई सांप धरती पर ऐसे पाए जाते हैं, जिनके काटने पर इंसान पानी भी नहीं मांगता है। इस धरती पर लगभग 3600 प्रजाति के सांप पाए जाते हैं, जिनमें से लगभग 600 प्रजाति के सांप ही जहरीले होते हैं।
वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपके होश
कम ही लोगों को सांपों की पहचान होती है। ज्यादातर लोग किसी भी सांप को अपने सामने देखकर कांप उठते हैं। सांप देखने में ही डरावने लगते हैं।सांप को अपने सामने देखकर ज्यादातर लोगों की हालत खस्ता हो जाती है और वह तुरंत ही वहां से छूमंतर हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी सांपों के बहुत सारे वीडियो देखने को मिलते हैं। इसमें से कुछ वीडियो लोगों को हैरान कर देते हैं। आज हम आपके लिए जो वीडियो लेकर आए हैं, उसे देखकर तो आपकी हालत खराब हो जाएगी। देखें वीडियो-
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला खूंखार नागों को कपड़ों की तरह धोती नजर आ रही है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि महिला इन सांपों को धोकर बकायदा धूप में सुखाती दिख रही है। आप देख सकते हैं कि सांप भी किसी बच्चे की तरह महिला का कहना मानते नजर आ रहे हैं। आपने शायद ही ऐसा वीडियो पहले कभी देखा होगा। महिला के इस कारनामे को देख इंटरनेट यूजर्स की हालत खराब हो गई है। कई लोग महिला की दिलेरी की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो को si_kirtan नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
