Dulhan Dulhan Video: दूल्हे की लंबाई देखकर लोग रह गए दंग, वरमला के दौरान दुल्हन ने जो किया...

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Dec 30, 2022, 02:10 PM IST

Bride Groom Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आलम ये है कि इस वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हा-दुल्हन का मजेदार वीडियो
  • दूल्हे की लंबाई देखकर लोग रह गए दंग
  • दुल्हन ने फिर ऐसा धमाल मचाया देखते रह गए लोग

Dulhan Dulhan Viral Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन (Dulha Dulhan Video) के एक से एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Bride Groom Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ को देखकर लोगों को हैरानी होती है। वहीं, कुछ वीडियो (Funny Video) पर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। दूल्हा-दुल्हन का एक ऐसा ही वीडियो (Trending Video) इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसे देखकर हैरानी भी होगी और हंसी भी आएगी। क्योंकि, वरमाला के दौरान दूल्हे की हाइट देखकर लोग दंग रह गए। इतना ही नहीं दुल्हन का एक्सप्रेशन देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे।

Dulha Dulhan Video

दुल्हन का धमाकेदार अंदाज, (Photo Credit- Instagram)

शादियों के दौरान दूल्हा-दुल्हन के कई मजेदार नजारे आपको देखने को मिल जाएंगे। कई बार कपल अजीबोगरीब हरकत करते नजर आते हैं। तो कई बार ऐसा माहौल बनाते हैं, जिसे देखकर लोग खुशी से झूम उठते हैं। लेकिन, इस वायरल वीडियो में आपको दूल्हा-दुल्हन का अलग ही अंदाज देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं जयमाला का कार्यक्रम चल रहा है। लेकिन, दूल्हे की हाइट देखकर सब दंग रह जाते हैं। इतना ही नहीं इस दौरान दुल्हन का चेहरा देखने लायक है। दुल्हन वरमाला डालने की काफी कोशिश करती है, लेकिन लंबाई के कारण वो वरमाला नहीं डाल पाती है। फिर उछलकर ऐसा धमाल मचाती है, जिसे देखकर आप हंसे बिना नहीं रह पाएंगे।

End of Feed