Viral: आजादी के पहले कुछ ऐसा नजर आता था भारतीय पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर ने मचाया तहलका

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 11, 2023, 06:27 PM IST

ट्विटर पर आजादी के पहले दिखने वाले भारतीय पासपोर्ट की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसे देखने के बाद आप भी शॉक्ड हो जाएंगे। इस तस्वीर में दिख रहे पासपोर्ट पर ब्रिटिश इंडियन पासपोर्ट लिखा हुआ है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आजादी के पहले की पासपोर्ट की फोटो
  • लिखा होता था ब्रिटिश इंडियन पासपोर्ट
  • जमकर वायरल हो रहा ये फोटो

British Indian Passport 1931: दुनिया के लगभग सभी देश अपने लिए पासपोर्ट जारी करते हैं। पासपोर्ट एक जरूरी दस्तावेज में से एक है, जो दूसरे देश की यात्रा के लिए बेहद जरूरी माना जाता है। ऐसे में अगर किसी भी व्यक्ति के पास पासपोर्ट ना हो तो वह किसी दूसरे देश की यात्रा नहीं कर सकता है। वर्तमान में जारी किए गए पासपोर्ट को तो लगभग आप सभी ने देखा होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आजादी के पहले का पासपोर्ट कैसा नजर आता था?

British Indian Passport 1931

साल 1931 की भारतीय पासपोर्ट की फोटो वायरल (फोटो साभार - ट्विटर)

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें आजादी के पहले की भारतीय पासपोर्ट की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है। इन तस्वीरों को आप देखेंगे तो आपको इस पासपोर्ट में British Indian Passport लिखा नजर आएगा, जो साल 1931 में लाहौर से जारी किया गया था। इस पोस्ट को अंशुमान सिंह नाम के एक यूजर ने शेयर किया है और उसके कैप्शन के मुताबिक यह पासपोर्ट उसके दादा जी की है, जो आजादी के पहले की है।

End of Feed