वायरल न्यूज़

Viral Video: एक सांस में 50 मीटर की गहराई में पहुंचा डाइवर, समंदर के अंदर का ये सीन कंपकंपी ला देगा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 14, 2023, 01:08 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक डाइवर समंदर की 50 मीटर की गहराई में जा रहा है और वो भी एक सांस में। ऐसे में लोग इस शख्स की काफी तारीफ कर रहे हैं।

Image

एक सांस में 50 मीटर गहराई में पहुंचा डाइवर (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • एक सांस में 50 मीटर गहराई में पहुंचा शख्स
  • डाइवर के इस कला ने कर दिया फेमस
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

50 Meter Underwater In Single Breath: काफी बार नजरों के सामने कुछ ऐसा आ जाता है, जिसे देखने के बाद सोचना पड़ जाता है। ऐसे में लोगों की ये हरकतें उन्हें काफी फेमस भी कर देती हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला एक प्रोफेशनल फ्रीडाइवर के साथ। दरअसल, इस शख्स ने समंदर की 50 मीटर की गहराई में एक सांस में पहुंच गया, जो लोगों को काफी हैरान भी कर रहा है। इस वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडियो पर काफी लाइक भी किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक डाइवर समंदर की गहराई में डाइविंग करता नजर आ रहा है, जो एक सांस में 50 मीटर की गहराई में पहुंच जाता है, जो कमाल का है। डाइवर के इस कला को देख लोग काफी हौसला अफजाई भी कर रहे हैं। ऐसे में काफी लोगों के रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं, जो काफी मिलते-जुलते नजर आ रहे हैं।

एक सांस में 50 मीटर गहराई में पहुंचा डाइवर

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोगों ने काफी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा है कि एक सांस में 164 फीट नीचे जाना वाकई कमाल है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि डाइवर के साथ-साथ कैमरामैन की तारीफ होनी चाहिए, जो साथ में गया। इस वीडियो पर अब तक 3 लाख 93 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'the.experience.media' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article