वायरल न्यूज़

दुनिया के सबसे छोटे शख्स के साथ पहाड़ जैसा इंसान, आखिर क्यों Viral हुआ ये पुराना Video

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 14, 2023, 03:27 PM IST

दुनिया के सबसे लंबे जीवित शख्स का वीडियो पुराना वीडियो शेयर करने के बाद ये एक बार फिर सोशल मीडिया में वायरल हो गया। वीडियो करीब नौ साल पुराना है।

Image

दुनिया के सबसे लंबे जीवित शख्स सुल्तान कोसेन। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • दुनिया के सबसे लंबे जीवित व्यक्ति
  • चंद्र बहादुर दांगी के साथ सुल्तान कोसेन
  • फिर वायरल हुआ सालों पुराना वीडियो

Viral Video Today: दुनिया में सबसे लंबे जीवित व्यक्ति सुल्तान कोसेन (Sultan Kosen) दस दिसंबर को 41 साल के हो गए। उन्होंने अपना 41वां बर्थडे खूब धूमधाम से सेलिब्रेट किया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records) ने भी बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए सुल्तान कोसेन का एक पुराना वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो लंदन का है और इसमें पहाड़ जैसे कोसेन दुनिया के सबसे छोटे शख्स के साथ मुलाकात करते हुए नजर आते हैं। मालूम हो कि सुल्तान कोसेन की लंबाई रिकॉर्ड आठ फीट और तीन इंच है।

दुनिया के सबसे छोटे शख्स से मुलाकात

साल 2009 में उन्हें दुनिया का सबसे लंबे जीवित व्यक्ति के खिताब दिया गया। वहीं दूसरी तरफ दुनिया के सबसे छोटे व्यक्ति का खिताब चंद्र बहादुर दांगी (Chandra Bahadur Dangi) के नाम है। GWR के मुताबिक उनकी लंबाई महज 251 सेंटीमीटर है और वजन 32 पाउंड है। साल 2014 में दोनों की मुलाकात लंदन में एक अनोखे फोटो सेशन के दौरान हुई थी।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

GWR ने दी जन्मदिन की शुभकामना

सुल्तान कोसेने का सालों पुराना वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए GWR ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामना दी। वीडियो के कैप्शन में बताया गया कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड डे पर साल 2014 में सुल्लान (251 सेंटीमीटर/ 8.28 फीट) दुनिया के सबसे छोटे शख्स चंद्र दांगी से मिले। मालूम हो कि दुनिया के सबसे लंबे जीवित शख्स का वीडियो पुराना वीडियो शेयर करने के बाद ये एक बार फिर सोशल मीडिया में वायरल हो गया। वीडियो तीन दिन में लाखों बार देखा गया और बड़ी तादाद में नेटिजन्स ने इसे पंसद किया। इसपर

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article