Turkey Resque Video: तुर्की और सीरिया में मलबे में दबी जिंदगियों को बचाने के लिए दिन-रात राहत एवं बचाव कार्य अभियान चलाया जा रहा है। राहत एवं बचाव कार्य के इस मिशन में बचावकर्मियों को सफलता भी मिल रही है। अभी तक मलबे में दबे बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। भूकंप के चौथे दिन बचाव कार्य के कुछ ऐसे वीडियो सामने आए जो लोगों के बचे होने की उम्मीद दे रहे हैं। एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में बचाव कर्मी मलबे में दबे एक डॉगी को सुरक्षित बाहर निकाल रहे हैं। सोशल मीडिया में यह वीडियो काफी शेयर किया गया है।
तुर्की में मलबे में दबे हैं लोग।
डॉगी को पानी पिलाने की कोशिश
वीडियो में देखा जा सकता है कि मलबे में दबे डॉगी को बाहर निकालने के लिए बचाव कर्मी मलबे एवं पत्थर हटा रहे हैं। निकाले जाने के बाद डॉगी को पानी पिलाने की कोशिश भी हुई। बचाव का यह वीडियो वर्ल्ड एनिमल न्यूज की ओर से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ लिया गया है कि 'एक चमत्कार! तुर्की में भूकंप के बाद मलबे में दबे एक डॉगी को राहत एवं बचाव कर्मियों ने सुरक्षित निकाला। हम प्रार्थना करते हैं कि यह डॉगी अपने परिवार से दोबारा मिल जाए।'A Miracle! 💞 Search & rescue team finds a dog buried in the rubble in the aftermath of the earthquake in #Turkey. W… t.co/HZVxPcqEi3
— ANI (@ANI) Feb 8, 2023
