Dog Ka Viral Video: सोशल मीडिया आज के समय में ऐसा जरिया बन चुका है, जहां लोगों को ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाती हैं, जिनके बारे में लोग कल्पना भी नहीं कर सकते। कुछ चीजें तो इतनी मजेदार होती हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिन बन जाता है और बार-बार उस चीज को देखते हैं। जबकि, कुछ मामले काफी चौंकाने वाले होते हैं, जिन्हें देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही वीडियो (Funny Video) इन दिनों लोगों के बीच धमाल मचा रहा है, जिसमें एक कुत्ते का नवाबी अंदाज देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई। आलम ये है कि यह वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है और यूजर्स जमकर इस पर चटकारे ले रहे हैं।
कुत्ते का धांसू स्वैग, (Photo Credit- Instagram)
इंसान तो इंसान आज कल जानवरों के भी ऐसे अंदाज देखने को मिल जाते हैं, जिसके बारे में आप सोच नहीं सकते। वायरल हो रहे वीडियो (Trending Video) में एक कुत्ते का अंदाज देखकर लोग दंग रह गए। वीडियो (Dog Viral Video) में आप देख सकते हैं गली के अंदर एक कार घूम रही है। कार के अंदर कुछ लोग बैठे हैं, जबकि एक कुत्ता कार की छत पर मजे से खड़ा है। कुत्ते का स्वैग देखकर ऐसा लगता है जैसे वो मुआयना करने के लिए निकला हो। बड़ी बात ये है कि कुत्ता भी काफी सीरियस नजर आ रहा है, जिसे देखकर लोग और भी ज्यादा आश्चर्यचकित हो गए। किसी ने इस नजारे को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। देखें वीडियो...
कुत्ते का भौकाल...
वीडियो देखकर आप भी जरूर दंग रह गए होंगे। सोच रहे होंगे कुत्ते का अंदाज तो बिल्कुल नवाबों वाला है। अब यह मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'johnnylaal' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि कुत्ते का तो गजब भौकाल है भाई। कुछ का कहना है कि लगता है इलाके का गुंडा है ये। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
