Dog Ka Video: कुत्ते से बचने के लिए दीवार पर चढ़ा शख्स, लेकिन किस्मत निकली फूटी और फिर...

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Jan 24, 2023, 10:38 AM IST

Dog Ka Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप कहेंगे क्या फूटी किस्मत है? एक शख्स के पीछे जिस तरह से कुत्ता पड़ गया वो काफी चौंकाने वाला था। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स के पीछे पड़ा कुत्ता
  • कुत्तों से बचने के लिए दीवार पर चढ़ा शख्स
  • वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी

Dog Ka Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है। यहां आपको कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कुछ वीडियो (Funny Video) इतने मजेदार होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ को देखकर काफी हैरानी होती है। वहीं, कुछ नजारे तो काफी चौंकाने वाले होते हैं। हालांकि, मामला जो भी यूजर्स इनपर जमकर चटकारे लेते रहते हैं। एक ऐसा ही वीडियो (Viral Video) इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है। जिसमें एक शख्स कुत्ते से बचने के लिए दीवार पर चढ़ गया। लेकिन, उसकी किस्मत काफी खराब निकली और वो बुरी तरह फंस गया।

Dog Attack Video

शख्स के पीछे पड़ा कुत्ता, (Photo Credit- Instagram)

कहते हैं जब जान पर बन आती है तो लोग कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाते हैं। जान बचाने के लिए कई बार लोग असंभव को भी संभव बना डालते हैं। लेकिन, कुछ लोगों को किस्मत इस तरह धोखा दे देती है कि मामला बिगड़ जाता है। इस वायरल वीडियो में ही देख लीजिए एक शख्स के पीछे कुत्ता पड़ गया। कुत्ते (Dog Viral Video) से बचने के लिए शख्स किसी तरह दीवार पर चढ़ जाता है। लेकिन, तभी एक दूसरा कुत्ता भी वहां पहुंच जाता है। डर के कारण शख्स की हालत खराब हो जाती है और वो दीवार से लटका रहता है। लेकिन, उसकी किस्मत इतनी खराब होती है कि दोनों कुत्ते बुरी तरह उसके पीछे पड़ जाते हैं और आखिर में क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

End of Feed