Viral Video: ‘डीएम अंकल, रोड बनवा दीजिए' छोटी बच्ची की मासूम अपील ने खींचा सबका ध्यान

सोशल मीडिया पर एक छोटी सी बच्ची का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह ‘डीएम अंकल, रोड बनवा दीजिए’ कहकर गड्ढों और जलभराव वाली सड़क की शिकायत करती नजर आ रही है।

सोशल मीडिया पर एक छोटी बच्ची का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। स्कूल की ड्रेस पहने यह बच्ची अपने घर के बाहर की खराब सड़क दिखाते हुए जिला प्रशासन से उसे ठीक कराने की अपील कर रही है। बच्ची की मासूम आवाज में की गई यह शिकायत लोगों का ध्यान खींच रही है।

DM Uncle Road Bana Dijiye barabanki girl appeal to district collector viral video

गड्ढों से परेशान बच्ची बोली- ‘डीएम अंकल, रोड बनवा दीजिए’ (X/@PayallSingh13)

खराब सड़क को लेकर बच्ची ने की DM से अपील

वीडियो (Video) में बच्ची सीधे कैमरे की तरफ देखकर कहती है, “डीएम अंकल, मेरे घर की रोड बनवा दीजिए। बहुत बड़े-बड़े गड्ढे हैं, पानी भर जाता है।” बच्ची की बात जितनी मासूम है, उसके पीछे की समस्या उतनी ही गंभीर नजर आती है। वायरल क्लिप में बच्ची के पीछे सड़क की हालत भी दिखाई देती है। सड़क पर कई बड़े गड्ढे नजर आ रहे हैं और उनमें बारिश का पानी भरा हुआ है। ऐसे में वहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए भी ऐसी सड़क बहुत मुश्किल और जोखिम भरी है।

End of Feed