UP: पागल है क्या...? घर से निकली महिला और दीयों की दुकानों पर बरसा दिए डंडे, देखें वीडियो

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 24, 2022, 03:13 PM IST

UP: वीडियो के वायरल होने के बाद जब मामला पुलिस तक पहुंचा तो उसने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं सोशल मीडिया पर लोग, महिला को जमकर भला-बुरा कह रहे हैं। लोग मांग कर रहे हैं कि महिला के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई ऐसी करतूत न करे।

UP: यूपी के लखनऊ (Lucknow) में दीवाली के दिन एक ऐसा वाक्या सामने आया है, जिससे लोग भयंकर गुस्से में हैं। घटना गोमतीनगर (Gomti Nagar) स्थित पत्रकारपुरम की है। जहां एक महिला अचानक से घर से निकलकर आती है और सड़क किनारे लगी दीयों की दुकानों पर हमला बोल देती है।

diwali

दुकान में तोड़-फोड़ करती महिला

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि महिला हाथ में एक डंडा ले रखी है। अचानक से घर से निकलती है और दीयों पर डंडे को बरसाने लगती है। दुकान पर एक के बाद कई वार करती है। महिला के वार से दीये चकनाचूर हो जाते हैं। लोग जबतक कुछ समझते महिला अपना काम करके फिर से घर की ओर चली जाती है। हालांकि महिला ने ये कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

End of Feed