Desi Jugaad Viral Video: दुनियाभर में आपको कई ऐसे लोग मिल जाएंगे, जिनके दिमाग के आगे साइंटिस्ट भी फेल हो जाए। इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही दिखने वाला है, जिसे देखने के बाद आपका दिमाग काम करना बंद कर देगा। इसमें एक शख्स ने अपनी मोटरसाइकिल के साथ ऐसी कलाकारी की है, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है। सभी का कहना है कि ऐसी कलाकारी करने में साइंटिस्ट भी फेल हो जाएंगे।
मोटरसाइकिल की हेडलाइट में फिट कर दी मोमबत्ती (Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में जुगाड़ का ऐसा तड़का लगा है, जिसे देखने के बाद शायद आपके भी दिमाग की बत्ती जल जाए। इस वीडियो में आपको एक मोटरसाइकिल और हेडलाइट नजर आएगी। लेकिन हेडलाइट किसी प्रकार की कोई लाइट नहीं लगी है बल्कि एक मोमबत्ती रखी गई है और उसके आगे शीशा लगा हुआ है। ऐसे में शख्स का ये जुगाड़ लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
मोटरसाइकिल की हेडलाइट में फिट कर दी मोमबत्ती
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिली है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इतना दिमाग लाते कहां से हो भाई। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इसे तो सौ तोपों की सलामी देनी चाहिए। बता दें, इस वीडियो को 'foodfly96' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक हजारों लाइक्स आ चुके हैं। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
