वायरल न्यूज़

Viral Video: शादी के जोड़े में पार्क पहुंची दुल्हन, फिर दिखाने लगी ऐसी करतब, लोग बोले- 'बीवी हो तो ऐसी'

Dulhan Viral Video: सोशल मीडिया पर दुल्हन का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने शादी के जोड़े में पार्क में लोगों को ऐसी करतब दिखाई कि अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो गई। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

दुल्हन का अनोखा स्वैग (तस्वीर सभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दुल्हन का अनोखा स्वैग
  • करतब देखकर लोग रह गए दंग
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन के भी एक से एक मजेदार वीडियो (Dulhan Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कई वीडियो (Today Trending Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी (Funny Video) छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Bride Groom Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। वहीं, कुछ बेहद क्यूट भी होते हैं, जो लोगों का दिल जीत लेते हैं। इसी कड़ी में दूल्हा-दुल्हन का एक और मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें दुल्हन का स्वैग देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था।

आज कल हर कोई कुछ ना कुछ अलग करके फेमस होना चाहता है। कुछ लोग तो इसके लिए अजीबोगरीब हरकत तक कर देते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक दुल्हन शादी के जोड़े में ही पार्क पहुंच जाती है। साथ में दूल्हा भी होता है। अचानक दुल्हन अलग-अलग अंदाज में दूल्हे को करतब दिखाने लगती है। दुल्हन का स्वैग देखकर एक पल के लिए दूल्हा भी दंग रह जाता है। जिस तरह दुल्हन शादी के जोड़े में करतब कर रही थी उसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स दंग रह गए। तो पहले आप भी इस वीडियो को देखें...

दुल्हन ने महफिल लूट ली

दुल्हन के इस अंदाज को देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। अब यह वीडियो लोगों के बीच धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'tanwarmusictighariya' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं। किसी कहना है कि दूल्हे को करतब करने वाली दुल्हन मिल गई। किसी का कहना है कि वीडियो ने दिल जीत लिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article