वायरल न्यूज़

Viral Video: दुकान में घुसते चोरों को देख दुकानदार ने लगाया ऐसा दिमाग, लोग बोले - आईक्यू लेवल कमाल का है

इंस्टाग्राम पर एक कमाल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुकान में दो चोर घुस जाते हैं। ऐसे में दुकानदार ऐसा दिमाग लगाता है, जिसे देख आप अपना माथा पीटने लगेंगे।

Image

चोरों के आने पर दुकानदार ने दिखाई समझदारी (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • दुकान में घुए आए चोर
  • दुकानदार ने लगाया कमाल का दिमाग
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Shopkeeper Became A Mannequin: चोरी होना आम बात है, कभी किसी के घर में चोरी हो जाती है तो कभी किसी दुकान में। कई बार तो ये सारा कारनामा आंखों के सामने ही हो जाता है। लेकिन इंसान कुछ कर नहीं पाता। इतना ही नहीं, कभी-कभी तो दुकान में बदमाश लोग घुस जाते हैं और सारा पैसा-सामान लेकर रफूचक्कर हो जाते हैं। ऐसा अगर आपके साथ हो तो आप क्या करेंगे? आपमें से कई ऐसे लोग हैं, जिनका दिमाग ही काम करना बंद कर देगा कि आखिर ही किया जाए?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपड़े के दुकान में दो बदमाश चोरी करने के लिए घुसते हैं। ऐसे में दुकानदार अपना दिमाग लगाते हुए पुतला बन वही खड़ा हो जाता है और फिर जैसे ही दोनों चोर अंदर घुस जाते हैं, वह तुरंत बाहर निकलकर दुकान का शटर बंद कर देता है। इससे दोनों चोर दुकान के अंदर फंस जाते हैं। ऐसे में दुकानदार की दिलेरी और समझदारी देख हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है।

चोरों के आने पर दुकानदार ने दिखाई समझदारी

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी प्रतिक्रियाएं आ चुकी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि दुकानदार ने सही समय पर अपना दिमाग लगाया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि शख्स की दिलेरी के साथ-साथ समझदारी भी दिखाई और इतना बड़ा जोखिम लिया। बता दें, इस वीडियो को 'sarcasm_in_my_blood7' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 4.4 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article