वायरल न्यूज़

Desi Jugaad: बच्चा कहीं भाग न पाए, इसके लिए शख्स ने गजब का दिमाग, यूजर्स बोले - फादर ऑफ द ईयर

छोटे बच्चों पर ध्यान ना दिया जाए तो कहां भाग जाए, इसकी कोई गारण्टी नहीं है। ऐसे में शख्स ने अपने बच्चे के लिए ऐसा जुगाड़ भिड़ाया ताकि वो कहीं भाग ना पाए।

Image

शख्स ने लगाया गजब का जुगाड़ (Instagram)

Desi Jugaad Viral Video: बचपन में सारे बच्चों का होता है, वे इधर-उधर भागते हैं। मां-बाप की नजरें हटी नहीं कि बच्चे तुरंत भागने लग जाते हैं। ऐसे में पैरेंट्स बच्चों के लिए अलग-अलग तरकीब अपनाते हैं ताकि वे कहीं भाग न सकें। एक ऐसा ही वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसमें एक पिता ने बेहद ही अनोखा तरीका अपनाया है ताकि उसका बच्चा कहीं भाग न सकें।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में शख्स के पैर के नीचे एक जालीदार बकेट नजर आ रहा है। जब आप ध्यान से देखेंगे तो आपको उसमें एक बच्चा नजर आएगा। दरअसल, शख्स को नींद आ रही होती है और बच्चे का भी ध्यान रखना होता है। ऐसे में वो इस तरीके का अनोखा जुगाड़ लगाता है और बच्चे को बकेट में बिठाकर उसपर पैर रखकर सो जाता है। लोगों को भी उसका ये अनोखा तरीका खूब पसंद आ रहा है।

शख्स ने लगाया गजब का जुगाड़

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इन्हें फादर ऑफ द ईयर का अवार्ड मिलना चाहिए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इतना दिमाग लाते कहां से हो भाई। बता दें, इस वीडियो को 'advi_thakare' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1.6 मिलियन से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। तो आपको शख्स का जुगाड़ कैसा लगा, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article