Desi Jugaad Viral Video: काफी बार ऐसा देखा जाता है कि लोग पैसे बचाने के लिए खुद को सामान को लाना पसंद करते हैं। इसके लिए अगर वे चाहे किसी मजदूर या गाड़ी वाले को पैसा देकर सामान ला सकते हैं लेकिन उनका अपना टैलेंट और अपना जुगाड़ है। कुछ लोग सामान सिर पर लादकर ले आते हैं तो कुछ अपनी गाड़ी पर सामान को टो करके ले जाते हैं।
भारी भरकम फर्नीचर को स्कूटी पर कर दिया फिट (X)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आपको एक भारी-भरकम फर्नीचर देखने को मिलेगा, जिसे कुछ शख्स मिलकर एक स्कूटी पर लादने की कोशिश कर रहे हैं, जैसे वो कोई स्कूटी नहीं बल्कि सामान लादने वाली मशीन हो। इसके बाद शख्स आराम से स्कूटी चलाते हुए ले भी जा रहा है। लोगों का कहना है कि ये दुनिया का सबसे खतरनाक देसी जुगाड़ है, जो किसी की भी हड्डी तोड़ सकता है।
जुगाड़ लगाकर भारी भरकम फर्नीचर को स्कूटी पर कर दिया फिट
एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो को आनंद महिंद्रा ने शेयर किया गया है, जिस पर काफी कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि कम पैसे में पूरी भरपाई। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि क्या दिमाग लगाया है। बता दें, इस वीडियो पर अब तक 5.47 लाख से अधिक व्यूज और 5 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। तो बताइए आपको ये वीडियो कैसी लगी?
