वायरल न्यूज़

शख्स के अंडरवियर में घुस गया किंग कोबरा, नजारा देखकर कांप जाएंगे, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 29, 2024, 12:17 PM IST

King Cobra Ka Video: वायरल वीडियो थाइलैंड का बताया गया कि जहां एक किंग कोबरा सो रहे शख्स के अंडरवियर में घुस गया। फ्रेम में फिर जो कुछ हुआ किसी को भी हैरान कर देगा।

Image

हैरान करने वाला ये वीडियो किसी का भी दिमाग घुमाकर रख देगा। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • अंडरवियर में घुसा कोबरा
  • दिमाग घुमा देगा नजारा
  • थाइलैंड का है वीडियो

King Cobra Ka Video: किंग कोबरा को दुनिया के सबसे खतरनाक और विषैले सांपों में से एक माना जाता है। ये गलती से भी किसी इंसान के सामने पड़ जाए तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं। हलक सूख जाता है। मगर क्या हो जब यही सांप चुपके से आपके पास आ जाए और आपको पता तक ना चले। हैरान हो जाएंगे कि इंटरनेट पर अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो थाइलैंड का बताया गया है। दावा किया गया कि एक शख्स अपने कमरे में गहरी नींद में था कि तभी किंग कोबरा उसके करीब पहुंच गया।

अंडरवियर में सांप

शख्स आराम से बेड पर लेटा है, इधर सांप धीरे-धीरे उसके करीब पहुंचता है। शख्स अभी भी सोया हुआ है और कोबरा उसके अंडरवियर में घुस गया। मालूम होता है कि तभी शख्स की नींद टूट गई। वो इससे पहले उठकर बैठ पाता तभी उसे महसूस हुआ कि अंडरवियर में कुछ है। जल्द ही शख्स को आभास हो गया कि वो सांप है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शख्स के शरीर में सांप चिपका होने की जानकारी परिवार को मिली तो तुरंत मदद के लिए रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। फ्रेम में आगे देखेंगे कि रेस्क्यू टीम घर में पहुंची और धीरे-धीरे कोबरा को अंडरवियर से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। पूरी घटना से जु़ड़ा वीडियो इंटरनेट पर वायरल है और नेटिजन्स इसपर खूब कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर earth.reel नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article