वायरल न्यूज़

Gobar Dance: सिलेंडर-कुआं डांस तो देख लिया, अब देखिए गोबर डांस, यूजर्स बोले - अब अगला क्या होगा?

सिलेंडर और कुआं डांस के बाद अब मार्केट में गोबर डांस आ गया है, जो काफी फेमस हो रहा है। ऐसे में यूजर्स के काफी अतरंगी रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

Image

अब मार्केट में आया गोबर डांस (X)

KEY HIGHLIGHTS
  • कुआं डांस के बाद आया गोबर डांस
  • गोबर पर खड़ी होकर महिला ने किया डांस
  • काफी वायरल हो रहा ये फनी डांस

Gobar Dance Viral Video: अब तो सोशल मीडिया पर हजारों ऐसे लोग मिलेंगे, जो डांस के वीडियो अपलोड करते रहते हैं। ऐसे में कुछ बेहद शानदार और कुछ काफी फनी होते हैं। फनी डांस कई बार इतना वायरल हो जाता है कि लोग बाकी के डांस को भूल जाते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक महिला का डांस वायरल हो रहा है। ये कोई ऐसा-वैसा डांस नहीं है, ये गोबर डांस है, जिसे देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में महिला गोबर पर खड़ी होकर डांस कर रही है। हालांकि, डांस करती हुई महिला गोबर से फिसल नीचे गिर जाती है और उसके पांव में मोच आ जाती है। महिला महिला की ये अद्भुत कलाकारी लोगों को काफी पसंद आ रही है। लोगों का कहना है कि अब यही सब देखना बाकी रह गया है। अभी कुछ पहले एक महिला सिलेंडर पर खड़ी होकर डांस कर रही थी, उसके एक दूसरी महिला का कुएं पर खड़े होकर डांस का वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद अब इस गोबर डांस ने तहलका मचा दिया है।

महिला ने गोबर पर खड़ी होकर किया हाहाकारी डांस

एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि अब सिर्फ सिलेंडर और गोबर डांस ही देखने को मिलने वाला है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि कुछ भी कहो, भौजाई ने तो हिलाकर रख दिया। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि क्या अगला डांस प्लेटफॉर्म मंगल ग्रह होने वाला है। बता दें, इस वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article