Desi Jugaad: शख्स ने बनाया ऐसा खतरनाक CT Scan मशीन, नजारा देख हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे आप

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने ऐसा अनोखा वाला सीटी स्कैन मशीन तैयार किया है, जिसे देखने के बाद आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • दुनिया का सबसे अनोखा मशीन
  • पत्थर से बना दिया सीटी स्कैन मशीन
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Desi Jugaad Viral Video: दुनिया में होनहार लोगों की कोई कमी नहीं है। इनका जुगाड़ देख दुनिया भी लोहा मानती है लेकिन कई बार कुछ ऐसा जुगाड़ वाला वीडियो नजर आ जाता है, जिसे देखने के बाद हंसी भी खूब आती है। ये वीडियो भी कुछ ऐसा ही है, जिसमें एक शख्स ने जुगाड़ लगाकर सीटी स्कैन मशीन बनाया है। ये नजारा देखने के बाद आपके दिमाग का दही हो जाएगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स महिला का सीटी स्कैन कर रहा है। ये कोई आम सीटी स्कैन मशीन नहीं है। दरअसल, ये पत्थर और लकड़ी से बना है, जो कमाल का है। इसे देखने के बाद किसी का भी दिमाग घूम सकता है। इस वीडियो को जो भी देख रहा है, उसका कहना है कि ये गरीबों का सीटी स्कैन है। वीडियो के अंत में आप देख सकेंगे कि शख्स सीटी स्कैन के बाद महिला को उसका रिपोर्ट भी देता है।

End of Feed