वायरल न्यूज़

Desi Jugaad: बाल सुखाने के लिए महिला ने लगाया ऐसा जुगाड़, यूजर्स बोले - हरेराम, हे कृष्ण जगन्नाथम, प्रेमानंद..

इंस्टाग्राम पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बाल को सुखाने के लिए पंखे वाला देसी जुगाड़ लगाती है, जिसे देखने के बाद आप दंग रह जाएंगे।

Image

महिला का जुगाड़ वाला हेयर ड्रायर (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला ने लगाया गजब का जुगाड़
  • बाल सुखाने के लिए किया पंखे का उपयोग
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Desi Jugaad Viral Video: जुगाड़ के वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। ऐसे में अगर कुछ तो इतने मजेदार हैं तो इंजीनियर्स देख लें तो उनका दिमाग भी फ्यूज हो जाए। लेकिन कुछ इतने मजेदार होते हैं, जिसे देखने के बाद हंस-हंसकर दिमाग की नसें भी दर्द करने लगे। ऐसा ही एक वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो इतनी कमाल की है कि एकदम से शॉक्ड हो जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला अपने बाल सुखाती नजर आ रही है। आमतौर पर लोग बाल सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करते हैं लेकिन महिला पंखे का इस्तेमाल कर रही है। महिला के इस अनोखे कारनामे के चलते जो भी इस वीडियो को देख रहा है, उसकी हंसी छूट जा रही है। लोगों का कहना है कि हमारे देश के लोग जुगाड़ लगाने के मामले में नंबर वन हैं।

बाल सुखाने के लिए महिला का जुगाड़ वाला हेयर ड्रायर

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि वो स्त्री हैं, कुछ भी कर सकती हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि बाल सुखाने का अनोखा फॉर्मूला। बता दें, इस वीडियो को naughtyworld नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 18 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और सैकड़ों लोगों ने कमेंट भी किया है।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article