वायरल न्यूज़

Viral Video: इंसानों की तरह मस्त होकर सिगरेट फूंक रहा था चिंपैंजी, स्वैग देखकर लगेगा 440 वोल्ट का झटका

Funny Video: सोशल मीडिया पर एक चिंपैंजी का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मजे लेते हुए सिगरेट फूंक रहा है। जिसने भी चिंपैंजी का यह अंदाज देखा वो देखता ही रह गया। कई लोग तो इस वीडियो पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

मस्त होकर सिगरेट फूंक रहा था चिंपैंजी (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • चिंपैंजी का अनोखा स्वैग
  • मस्त होकर खोपचे में फूंक रहा था सिगरेट
  • वीडियो देखकर दंग रह गए लोग

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है, यहां कब, क्या वायरल (Today Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इनमें कुछ फनी वीडियो (Today Trending Video) तो होते हैं, तो कुछ हैरान करने वाले होते हैं। जबकि, कुछ वीडियो (Funny Video) इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। इतना ही नहीं कई वीडियो (Animal Viral Video) पर तो यूजर्स जमकर चटकारे भी लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर ना केवल आपको हैरानी होगी, बल्कि जमकर ठहाके भी लगाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक चिंपैंजी मस्त होकर इंसानों की तरह सिगरेट फूंक रहा था।

आज तक आपने इंसानों को सिगरेट फूंकते हुए देखा होगा या सुना होगा। लेकिन, आज कल जानवर भी इंसानों से कम नहीं है। कई जानवर तो इंसानों की नकल करके महफिल लूट लेते हैं। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक चिंपैंजी आराम से खोपचे में बैठकर सिगरेट फूंक रहा है। चिंपैंजी जिस तरह आराम से सिगरेट फूंक रहा है, उसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए। आप भी इस वीडियो का आनंद उठाएं...

इसे कहते हैं स्वैग...

वीडियो देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। कई लोग तो बार-बार इस वीडियो को देख रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'zhanghan_space' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, दो लाख से ज्यादा लोग इस वीडियो को पसंद कर चुके हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि ये चिंपैंजी तो नशाखोर निकला। किसी का कहना है कि आखिर इसे कहां से सिगरेट मिला। कुछ लोगों का कहना है कि वीडियो देखकर मौज आ गया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article