Desi Jugaad: चाट वाले ने लगाया ऐसा दिमाग, तवा की जगह डीटीएच पर ही बना दी स्वादिष्ट पाव-भाजी

इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखकर आपका दिमाग ही हिल जाएगा और आप सोचेंगे कि आखिर ऐसा भी होता है क्या? ये वीडियो देसी जुगाड़ का कमाल का उदाहरण है।

KEY HIGHLIGHTS
  • डीटीएच पर बनाई पाव-भाजी
  • जुगाड़ का दिखा खतरनाक नमूना
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Desi Jugaad Viral Video: जुगाड़ के कई सारे वीडियो मार्केट में आते रहते हैं, जिसे देखने के बाद कुछ लोगों के तो तोते उड़ जाते हैं। ऐसे वीडियोज काफी पसंद किए जाते हैं और शेयर किए जाते हैं। इंस्टाग्राम और एक्स पर ऐसे तमाम वीडियो आपको आसानी से मिल जाएंगे। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं, जो इतना कमाल का है कि इसे देखने के बाद आप अपनी ही आंखों पर भरोसा नहीं कर पाएंगे।

pav bhaji on DTH

चाट वाले ने डीटीएच पर ही बना दी पाव-भाजी (Instagram)

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक शख्स पाव भाजी बनाता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान उसने पाव-भाजी के लिए ऐसी जगह भाजी तैयार की है, जिसे देख आपकी हालत खराब हो जाएगी और आप अपना माथा पीटने लगेंगे। इस वीडियो में एक चाट वाले ने डीटीएच पर भाजी बनाता नजर आ रहा है, जिसे देख हर किसी का दिमाग हिल जा रहा है। इस वीडियो को यूजर्स द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है और लोग काफी मजे भी ले रहे हैं।

End of Feed