वायरल न्यूज़

VIDEO: सांड को बार-बार उंगली कर रहे थे चाचा, बुल ने उठा कर ऐसे पटका देखकर आपको भी हो जाएगा दर्द

Bull Attack Viral Video: एक शख्स जान बूझकर सांड से पंगा ले रहा था। सांड ने शख्स को उठाकर ऐसे पटका, जिसे वो जिंदगीभर नहीं भूल पाएगा। आलम ये है कि इस वीडियो को देखकर लोग हैरान रह गए। इतना ही नहीं यूजर्स इस वीडियो पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

सांड से पंगा लेना पड़ा भारी (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • सांड से पंगा लेना शख्स को पड़ा भारी
  • सरेआम उठाकर बुल ने शख्स को पटका
  • नजारा देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Bull Attack Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना कई तरह के वीडियो (Today Viral Video) शेयर होते हैं। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के वीडियो (Shocking Video) शामिल रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। इनमें कुछ मामले काफी फनी (Funny Video) होते हैं। जबकि, कुछ मामले काफी चौंकाने वाले होते हैं। वहीं, कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Animal Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपके भी तोते उड़ जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक चाचा को सांड को उंगली करना काफी भारी पड़ गया।

अक्सर लोग जानवरों से दूरी बनाकर ही रखते हैं। क्योंकि, जानवर कब नुकसान पहुंचा दे कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो जानवर ऐसा तांडव मचाते हैं, जिसे देखकर लोगों को यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसके बावजूद कुछ लोग जान बूझकर जानवरों से पंगा लेते हैं। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इस वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही चौंकाने वाला नजारा देखने को मिलेगा। आप देख सकते हैं एक शख्स जान बूझकर सांड से पंगा ले रहा है। देखकर ऐसा लग रहा है जैसे उसे इसमें मजा आ रहा हो। लेकिन, सांड ने उसकी ऐसी हालत कर दी, जिसे देखकर आपका दिमाग भी चकरा जाएगा। देखें वीडियो...

सांड का हाहाकारी अंदाज

वीडियो देखकर जरूर आपका दिमाग भी चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे कि सांड के साथ तो खेल हो गया भाई। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'sohangupt668' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि सांड ने अच्छा सबक सिखाया। कुछ का कहना है कि बेचारे को दिन में ही तारे नजर आ गए होंगे। इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article