Mobile Charging Desi Jugaad: जुगाड़ के कई सारे वीडियो देखने को मिल जाते हैं। सोशल मीडिया देखते समय भी अक्सर काफी सारे नजरों के सामने से होकर गुजरते हैं। इनमें से कुछ वीडियोज इतने मजेदार होते हैं कि हमेशा के लिए याद रह जाते हैं। जबकि कुछ वीडियो काफी वायरल भी हो जाते हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं, जिसकी टेक्निक कमाल की है।
मोबाइल चार्ज करने की निंजा टेक्निक (X)
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक शख्स नजर आएगा, जो बिजली वाले तार पर कटिया मारकर मोबाइल चार्जर लगाता है और उसमें मोबाइल भी लगा होता है। ऐसा में वह जुगाड़ से अपना मोबाइल चार्ज करता है। लोगों का कहना है कि इंडिया के लोग बहुत खतरनाक हैं और वे कब-क्या कर दें, कोई भरोसा नहीं है। शख्स के इस कलाकारी को देख लोग जमकर उसकी तारीफ कर रहे हैं।
मोबाइल चार्ज करने की निंजा टेक्निक
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल चुकी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ये महान आदमी जरूर बिहार से होगा। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इसके दिमाग के आगे दिमागदार भी फेल हैं। बता दें, इस वीडियो को 'krishna_das___123' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 5 लाख 38 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।
