Desi Jugaad AC Wala Auto: कहते हैं इंडिया में जुगाड़ से बगैर कोई काम नहीं चलता। यहां के लोग अपनी मस्ती और चीजों को आसान बनाने के लिए कब-कौन सा दिमाग लगा दें, कोई भरोसा नहीं है। इसीलिए यहां के लोगों को जुगाड़ू कहा जाता है, क्योंकि वे अपने काम को आसान बनाने के लिए देसी जुगाड़ लगा ही देते हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो देसी जुगाड़ का गजब का नमूना है।
ऑटो ड्राइवर ने AC वाला सुकून पाने के लिए लगाया देसी जुगाड़ (Photo Credit - Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक ड्राइवर ने अपने ऑटो में AC वाला फील लेने के लिए ऐसा जुगाड़ भिड़ाया है, जिसे देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे। दरअसल, शख्स ने आगे वाली सीट पर एक पाइप लगाया है, जो बाहर की तरफ खुला है, जिससे ड्राइवर की सीट पर हवा लग रही है। ऐसे में शख्स के इस देसी जुगाड़ को देखकर हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है।
ऑटो ड्राइवर ने AC वाला सुकून पाने के लिए लगाया देसी जुगाड़
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स के काफी कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ऐसा खतरनाक जुगाड़ सिर्फ भारत में ही देखने को मिल सकता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए लिखा है कि अगर प्लम्बर ड्राइवर बन जाए तो ऐसा ही दिमाग लगाता है। इस वीडियो को अब तक 5.33 लाख से अधिक लोगों द्वारा लाइक किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '007aadhijith' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो बताइए आपको ये वीडियो कैसी लगी?
