वायरल न्यूज़

बॉलीवुड गाने पर 90 साल की दादी का डांस, देखकर होश ना उड़ जाएं तो कहना

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 2, 2024, 11:40 AM IST

Viral Video: हिंदी फिल्म करण-अर्जुन के गाने पर बुजुर्ग दादी ने ऐसा हाहाकारी डांस किया कि देखकर होश उड़ जाएंगे। वीडियो अभी तक लाखों व्यूज बटोर चुका है।

Image

बॉलीवुड गाने पर दादी ने किया जबरदस्त डांस। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

Viral Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां कब क्या सामने आ जाए कुछ पता नहीं चलता है। मगर यहां डांस से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा अपलोड किए जाते हैं। इनमें कुछ तो इनमें इतने मजेदार होते हैं जो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है। वीडियो करीब 90 साल की दादी से जुड़ा है, जिन्होंने बॉलीवुड गाने पर ऐसा डांस किया कि बस देखते रह जाएंगे। दादी के डांस से जुड़ा ये वीडियो अभी तक लाखों व्यूज बटोर चुका है।

बुजुर्ग दादी ने किया जबरदस्त डांस

सामने आया कुछ सेकंड का वीडियो किसी घर का मालूम होता है। जहां खुशी का माहौल है और घर के सदस्य एक-एक कर डांस कर रहे हैं। मगर इसी बीच दादी भी डांस के लिए उठ खड़ी हुईं। बैकग्राउंड में हिंदी फिल्म करण-अर्जुन का गाना 'गुप चुप गुप चुप' बजता है। फ्रेम में फिर जो कुछ दिखा बस देखते रह जाएंगे। गाने बजते ही दादी ने के पहले स्टेप नने ही हिला दिया। उनका एक-एक डांस स्टेप ऐसा लगता है कि मानो सचमुच कोई एक्ट्रेस डांस कर रही हो।

यहां देखिए वीडियो

दादी के डांस से जुड़ा ये जबरदस्त वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छा गया है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर dramebaazchhori99 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article