वायरल न्यूज़

स्टूडेंट से पूछा कौन हैं नरेंद्र मोदी, जवाब सुन लिया तो दिनभर हंसते रहेंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 2, 2024, 08:54 AM IST

Funny Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि स्टूडेंट से पूछा गया कि नरेंद्र मोदी कौन हैं। इसके जवाब में छात्रा ने जो कुछ कहा सुनकर हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Image

छात्रों से जुड़ा ये मजेदार वीडियो देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • छात्रों से पूछा सामान्य सवाल
  • मगर जवाब सुनकर छूटेगी हंसी
  • आते ही छा गया ये वीडियो

Funny Video: सोशल मीडिया की दुनिया सबसे ज्यादा अनोखी होती है। यहां कब क्या देखने को मिल जाए, कुछ पता नहीं चलता है। मगर यहां कभी-कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि हम चौंक जाते हैं। मगर कई बार ऐसा कुछ सामने आता है कि तुरंत हंसी छूट जाती है। अभी ठीक वैसा ही मजेदार वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। इसमें एक न्यूज रिपोर्टर स्कूल में पढ़ रहे छात्रों से नेताओं के बारे में कुछ सवाल पूछती है। इसमें वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ा सवाल भी पूछती है। मगर जवाब ऐसा मिला कि सुनकर दिनभर हंसते रहेंगे।

कौन हैं नरेंद्र मोदी?

दरअसल न्यूज रिपोर्टर ने सबसे पहले एक स्टूडेंट से आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव से जुड़ा सवाल पूछा। छात्र से पूछा गया कि क्या वो लालू यादव को जानता है? फ्रेम में फिर जो दिखा हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। दरअसल सवाल सुनकर छात्र के चेहरे पर चमक आ गई। फिर वो बुरी तरह हंसता है और बिना जवाब दिए भाग खड़ा हुआ। अब पास में खड़ी लड़की से प्रधानमंत्री से जुड़ा सवाल पूछा गया। छात्रा से पूछा कि नरेंद्र मोदी कौन हैं? उसने तपाक से जवाब दिया, 'बिहार के प्रधानमंत्री।' हालांकि बाद में छात्रा अपनी गलती ठीक करती है। फ्रेम ये हिस्सा खूब गुदगुदाता है।

देखिए मजेदार वीडियो

मालूम हो कि छात्रा से जुड़ा ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर pshyco_rider_143 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article