Animal Video: बर्फ में अठखेलियां करता दिखा पांडा, नजारा देख बचपन की याद आ जाएगी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 2, 2024, 08:35 AM IST

ट्विटर पर पांडा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बर्फ में मस्ती करता नजर आ रहा है और बच्चों की तरह गुलाटियां मारता दिख रहा है, जो कमाल का है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बर्फ में मस्ती करता दिखा पांडा
  • बच्चों की तरह बर्फ से खेल रहा था
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Panda In Snow Viral Video: पांडा दुनिया के सबसे खूबसूरत जानवरों में से एक है। ये दिखने में बेहद क्यूट लगते हैं। आलसी प्रजाति के होने के चलते ये हमेशा आपको कुछ ऐसी एक्टिविटी करते दिख जाएंगे, जिसे देखने के बाद आपको बहुत अधिक प्रसन्नता होगी और आपका दिन बन जाएगा। बास के पेड़ खाने वाला ये जानवर अधिकतर समय पेड़ पर ही बिताता है। इसके कई सारे वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया पर मिल जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में पांडा बर्फ की चादर में अठखेलियां करता नजर आ रहा है। ऐसे में उसका ये क्यूट सा अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद शायद आपको आपका बचपन याद आ जाए। क्योंकि वीडियो में पांडा बिल्कुल वैसे ही गुलाटियां मारता दिख रहा है, जैसे एक बच्चा मारता है। ऐसे में ये वीडियो यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है।

End of Feed