Desi Girl Dance Video: डांस के तो कई सारे वीडियो आपने देखे होंगे लेकिन इनमें कुछ इतने अच्छे और सुंदर होते हैं, जो मन में एक अलग जगह बना लेते हैं। ये वीडियो भी कुछ ऐसा ही है, जिसमें एक लड़की बहुत ही सुंदर डांस करती नजर आ रही है। बंद कमरे में लड़की का डांस देख हर कोई दंग रह जा रहा है। लोगों का कहना है कि लड़की ने इतना सुंदर डांस किया है, जैसे वह कोई कोरियोग्राफर हो।
साड़ी पहनकर लड़की ने किया कमाल का डांस (Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़की ने ग्रे कलर की साड़ी और सफेद रंग की फुल स्लीव ब्लाउज पहनी है, जिसमें वह बेहद ही प्यारी लग रही है। इस दौरान उसने बंद कमरे में कमाल के डांस मूव्स किए हैं, जिसे देख कोई भी उसका दीवाना बन जाएगा। प्रियंका चोपड़ा के देसी गर्ल गाने पर लड़की का ये डांस वाकई काबिल-ए-तारीफ है, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है।
साड़ी पहनकर लड़की ने किया कमाल का डांस
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों के काफी कमेंट आ रहे हैं। इस पर एक यूजर ने लिखा है कि आपने बहुत अच्छा डांस किया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि साड़ी में बहुत ही सुंदर डांस किया है। बता दें, इस वीडियो को 'riyamaheshwari_27' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 10 हजार से अधिक लाइक आ चुके हैं।
