वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: चीन के लोगों ने तो गजब ही कर दिया! कुत्तों को कलर करके बना दिया पांडा, भौंकने पर खुली पोल

Ajab Gajab News: पर्यटकों ने बताया कि उनसे चिड़ियाघर प्रशासन ने पांडा दिखाने के पैसे लिए थे, लेकिन उन्होंने हमें धोखा दिया। पर्यटकों ने बताया कि पांडा ने जब ‘भौंकना’ शुरू किया तो उन्हें धोखे का पता चला।

Image

कुत्तों को रंगकर बना दिया पांडा (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • चीनी चिड़ियाघर का अजीबोगरीब कारनामा
  • कुत्तों को रंगकर बना दिया पांडा
  • कुत्तों के भौंकने पर खुली पोल

Ajab Gajab News: चीन के एक चिड़ियाघर से बहुत ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, चीन के चिड़ियाघर में कुत्तों को पांडा की तरह रंगकर पिंजरे में बंद कर दिया। इसके बाद उन्हें पर्यटकों के दर्शन के लिए रख दिया। हालांकि, कुत्तों ने जब भौंकना शुरू कर दिया तो पर्यटकों ने हंगामा मचा डाला। पर्यटकों को अहसास हुआ कि जिन्हें वह पांडा समझकर देख रहे थे, असल में वो कुत्ते हैं। यह हैरान करने वाली घटना चीन के शानवेई चिड़ियाघर से सामने आई।

वीडियो देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे

इसके बाद पर्यटकों ने जमकर हंगामा मचाया। पर्यटकों ने बताया कि उनसे चिड़ियाघर प्रशासन ने पांडा दिखाने के पैसे लिए थे, लेकिन उन्होंने हमें धोखा दिया। पर्यटकों ने बताया कि पांडा ने जब ‘भौंकना’ शुरू किया तो उन्हें धोखे का पता चला। खबर के अनुसार, जब पर्यटक चिड़ियाघर में मौजूद पांडा को देख रहे थे, तभी एक पांडा अचानक से हांफने लगा। इसके बाद जब उसने भौंकना शुरू किया तो लोगों को एहसास हुआ कि यहां कुछ तो गड़बड़ है। देखें वीडियो-

पर्यटकों ने जब हंगामा शुरू किया तो भी चिड़ियाघर प्रशासन ने शुरू में यह नहीं माना कि ये पांडा नहीं कुत्ते हैं। यहां तक कि चिड़ियाघर प्रशासन ने यह भी कह दिया कि चिड़ियाघर में मौजूद पांडा कुत्तों की प्रजाति के हैं। हालांकि, बहुत देर तक चिड़ियाघर प्रशासन का यह झांसा काम नहीं आया। पर्यटकों का हंगामा जब ज्यादा बढ़ा तो शानवेई चिड़ियाघर प्रशासन ने अंत में यह स्वीकार कर लिया कि उसने दो कुत्तों को पांडा के जैसा दिखने के लिए कलर किया था।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article