वायरल न्यूज़

Bhabhi Dance: उर्मिला मातोंडकर के गाने पर भाभी ने किया ऐसा डांस, यूजर्स बोले - दिल गदगद हो गया

इंस्टाग्राम पर एक कमाल का डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप गदगद हो जाएंगे। वीडियो में एक भाभी कमाल के ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं।

Image

फंक्शन में भाभी ने पल्लू बांध लगाया जोरदार ठुमका (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • भाभी ने फंक्शन में मचाया धमाल
  • लगाया डांस का जोरदार ठुमका
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Desi Bhabhi Dance Video: भाभियों के अक्सर डांस वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें कुछ-कुछ इतने कमाल के होते हैं, जिस पर से नजर ही नहीं हटती है। एक ऐसा ही वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो बहुत ही प्यारा है। इस वीडियो में सादगी भरा एक डांस है, जो मस्ती से परिपूर्ण है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भाभी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भाभी ने नाली साड़ी पहनी हुई हैं, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही हैं। इस दौरान भाभी ने 'मुझे प्यार हुआ' गाने पर जोरदार ठुमका लगाया है, जिसे देख आप दंग रह जाएंगे। लोगों का कहना है कि सादगी भरा डांस किया है, जिससे ये डांस और भी खूबसूरत हो गया है। इतना सुंदर डांस आज तक नहीं देखा।

फंक्शन में भाभी ने पल्लू बांध लगाया जोरदार ठुमका

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बेहद ही सादगी भरा और सुंदर डांस किया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि मर्यादा में रहकर मस्ती करना इसे कहते हैं। बता दें, इस वीडियो को 'manjushree_patil153' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1.3 मिलियन से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article