वायरल न्यूज़

चीखने की आवाज सुनी तो दौड़कर आईं टीचर, मगर क्लास में देखा तो दिमाग घूम गया, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 22, 2024, 10:03 AM IST

Class Ka Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि टीचर क्लास से बाहर हैं कि तभी चीखने-चिल्लाने की आवाज आने लगी। वो दौड़कर दोबारा क्लास की तरफ गईं तो अलग ही नजारा देखने को मिला है। ऐसा नजारा जिसने टीचर को ही चौंकाकर रख दिया।

Image

चीखने की आवाज सुनकर क्लास में दौड़कर आईं टीचर। (Photo/Instagram)

Class Ka Video: सोशल मीडिया की दुनिया में स्कूल और कॉलेजों से जुड़े वीडियो खूब नजर आते हैं। इनमें कभी छात्र लड़ाई-झगड़ा करते नजर आते हैं तो कभी अपने टीचर को ही डराकर रख देते हैं। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो आठ करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो एक स्कूल से जुड़ा है जिसमें छात्रों ने ऐसा कुछ किया कि टीचर को सारा काम छोड़कर क्लास में भागना पड़ा गया। मगर बेचारी टीचर जब क्लास में पहुंची तो उनकी सोच भी परे नजारा देखने को मिला।

टीचर को ही डराकर रख दिया

शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि छात्र क्लास में हैं और टीचर किसी काम से बाहर हैं। वो क्लास से बाहर गई ही थीं कि तभी चीखने-चिल्लाने की आवाज आने लगी। टीचर को तुरंत आभास हो गया कि क्लास में छात्र आपस में भिड़ गए हैं। वो तुरंत सारा काम छोड़ क्लास की तरफ दौड़ती हैं। क्लास में पहुंचने से पहले ही टीचर तेज आवाज में सभी छात्रों को शांत करने की कोशिश करती हैं। मगर जैसे ही उन्होंने एंट्री मारी कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

दरअसल जिन छात्रों की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर क्लास में पहुंची वो उनके प्लान का हिस्सा था। क्लास के सभी छात्रों ने टीचर्स डे सेलिब्रेट करने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया था। इसमें आगे देखेंगे कि टीचर के क्लास में आते बड़ा गुब्बारा फूटता है। इसके बाद सभी छात्रों की तरफ से टीचर को फूलों का गुलदस्ता है और खूबसूरत गिफ्ट दिया जाता है। मालूम हो कि अनोखे तरीके से टीचर्स डे सेलिब्रेट करने वाला ये वीडियो इंस्टाग्राम पर sargam_princesofficial नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो अभी तक 60 लाख से ज्यादा लाइक बटोर चुका है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article