Desi Bhabhi Dance: देसी भाभियों ने लेट-लेटकर सड़क पर किए नागिन डांस, अंदाज पर फिदा हुए लोग

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated May 9, 2023, 06:45 PM IST

Desi Bhabhi Dance Video: सोशल मीडिया पर देसी भाभियों का एक मजेदार डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने ऐसे ठुमके लगाए, जिसे देखकर लोगों की बोलती बंद हो गई। आलम ये है कि डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

KEY HIGHLIGHTS
  • देसी भाभियों का अनोखा अंदाज
  • नागिन डांस से उड़ाया गर्दा
  • वीडियो देखकर लोग खुशी से झूम उठे

Deshi Bhabhi Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर डांस (Dance Video) के एक से एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Bhabhi Dance Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Desi Bhabhi Dance Video) को देखकर लोग खुशी से झूम उठते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Trending Video) दिल जीतने वाले होते हैं। इसी कड़ी में डांस का एक और मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें देसी भाभियों ने डांस से ऐसा गदर काटा, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। इतना ही नहीं डांस देखने के बाद आप भाभियों की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे।

Desi Bhabhi Dance

भाभियों ने डांस से बनाया माहौल (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

भारत में डांस को लेकर काफी क्रेज है। बच्चों से लेकर बूढ़े तक अपने-अपने अंदाज में डांस करते रहते हैं। कुछ डांस तो ऐसे होते हैं, जो देखते ही देखते लोगों के बीच धमाल मचा देते हैं। इस डांस वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं ढोल की थाप पर देसी भाभियां डांस कर रही हैं। डांस करते-करते भाभियां जमीन पर लेट गईं और नागिन बनकर नाचने लगी। भाभियों का यह हैरतअंगेज अंदाज सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। आलम ये है कि इस डांस वीडियो को लोग चटकारे लेते हुए बार-बार देख रहे हैं। तो पहले आप भी इस धांसू डांस वीडियो को देखें।

End of Feed