Dance Video: सिर पर सिलेंडर रखकर भाभी ने किया ऐसा खतरनाक डांस, यूजर्स बोले - भौजाई में दम है

इंस्टाग्राम पर देसी भाभी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने सिर पर सिलेंडर रखकर डांस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपने सिर पर एक नहीं बल्कि दो सिलेंडर रखा है और उसके ऊपर एक पीतल का बर्तन भी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • देसी भाभी का कमाल का डांस
  • भाभी ने सिर पर दो सिलेंडर रख किया डांस
  • जमकर वायरल हो रही ये वीडियो

Desi Bhabhi Cylender Dance: इंटरनेट पर डांस का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक भाभी अपने डांस का जलवा दिखा रही हैं। उनका डांस देखने के बाद आपके पैरों के नीचे से जमीन खिंसक जाएगी। लोगों का कहना है कि भाभी इतना खतरनाक और जोखिम भरा डांस आखिर कैसे कर सकती हैं। उनका डांस देख पूरा सोशल मीडिया हिल गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में नजर आ रही भाभी अपने सिर पर सिलेंडर लिए डांस कर रही हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि उनके सिर पर एक नहीं बल्कि दो सिलेंडर और एक पीतल का भारी बर्तन भी है, जो कुल मिलाकर कम से कम 50-70 किलो तो होगा ही। ऐसे में इतना भारी सामान सिर पर रखकर डांस करना काबिल-ए-तारीफ है। लोग जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

End of Feed