वायरल न्यूज़

Desi Jugaad: घर पर Earpods भूलकर चली गई थी कोचिंग, फिर मेडिकल स्टूडेंट ने लगाया गजब का जुगाड़

इंस्टाग्राम पर देसी जुगाड़ का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपके दिमाग का दही हो जाएगा और सोच भी नहीं पाएंगे कि आपके नजरों के सामने आखिर चल क्या रहा है।

Image

मेडिकल स्टूडेंट का धांसू जुगाड़ (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • Earpods भूलकर चली गई थी कोचिंग
  • मेडिकल स्टूडेंट ने लगाया गजब का दिमाग
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Desi Jugaad Viral Video: देसी जुगाड़ का एक ऐसा वीडियो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। एक पल के लिए आपको समझ ही नहीं आएगा कि आपकी नजरों के सामने आखिर क्या हो रहा है। दरअसल, ये वीडियो एक मेडिकल छात्रा का है, जो क्लास लेने के लिए कोचिंग गई लेकिन वहां वह अपना Earpods ले जाना भूल गई। ऐसे में उसने जो दिमाग लगाया, उसे देख आपको दिन में तारे नजर आने लगेंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद आप अपना माथा पीटने लगेंगे। वीडियो में एक मेडिकल स्टूडेंट नजर आ रही है, जो अपने स्टेथोस्कोप को अपने मोबाइल के जैक के पास लगाकर उसे सुनती नजर आ रही है। उसका ये अनोखा जुगाड़ देखने के बाद कई लोग बेहोश हो गए हैं और उनका कहना है कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। भला Earpods की बराबरी स्टेथोस्कोप कैसे कर सकता है।

मेडिकल स्टूडेंट का धांसू जुगाड़

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि वाह क्या जुगाड़ भिड़ाया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इंडियन कुछ भी कर सकते हैं। बता दें, इस वीडियो को 'drmonishamayavan' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक हजारों लाइक्स आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article