वायरल न्यूज़

Viral Video: फोन देखने में मस्त था लड़का, तभी मुर्गी ने मारी ऐसी जगह चोंच, देखकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Funny Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में मुर्गी ने एक लड़के के साथ ऐसा खेल किया, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं।

Image

मुर्गी ने कर दिया खेल (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • फोन देखने के चक्कर में लड़के के साथ हुआ खेल
  • मुर्गी ने ऐसी जगह मारी चोंच देखकर नहीं रुकेगी हंसी
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना हजारों वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो (Today Viral Video) तो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Funny Video) हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Shocking Video) तो ऐसे होते हैं, जो सीधे लोगों के दिल को छू लेते हैं। यूजर्स इन वीडियो को काफी पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। इतना ही नहीं बार-बार इस वीडियो को भी देखेंगे।

ये तो हम सब जानते हैं आज कल लोगों में फोन को लेकर कितना क्रेज है। कुछ लोग तो फोन के चक्कर में सबकुछ भूल जाते हैं और उनके साथ ऐसी घटना घट जाती है, जिसके बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक लड़का फोन देखने में मस्त है। तभी अचानक उसके पास एक मुर्गी आ जाती है। शख्स को इसके बारे में बिल्कुल ही पता नहीं चलता है। अगले ही फल मुर्गी ऐसी जगह चोंच मारती है, जिसे देखकर शायद ही आप अपनी हंसी को रोक पाएंगे। देखें वीडियो...

लड़के के साथ हो गया खेल

वीडियो देखकर जरूर आप ठहाके लगा रहे होंगे। सोच रहे होंगे कि लड़के के साथ तो अनोखा खेल हो गया। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'ava.music_official' नाम के पेज से शेयर से किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, ढाई लाख से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि लड़के को जिंदगीभर के लिए सबक मिल गया। कुछ का कहना है कि बेचारे के साथ तो खेल हो गया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article