वायरल न्यूज़

Dance Video: विदेशी महिलाओं को मलेशिया की सड़कों पर जलवा, रजनीकांत के गाने पर डांस कर बना दिया माहौल

इंस्टाग्राम पर विदेशी महिलाओं का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप उससे नजर नहीं हटा पाएंगे। वीडियो में नजर आ रही महिलाओं ने रजनीकांत के गाने पर जबरदस्त डांस किया है।

Image

विदेशी महिलाओं ने रजनीकांत के गाने पर मचाया धमाल (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • विदेशी महिलाओं ने किया डांस
  • रजनीकांत के गाने पर दिखाया जलवा
  • जमकर वायरल हो रही ये वीडियो

Foreigner Women Dance Video: यूं तो डांस का जलवा अक्सर देखने को मिलता रहता है लेकिन मजा तब आता है जब कोई विदेशी भारतीय गानों की धुन थिरके। इस वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा, जिसमें कुछ विदेशी महिलाएं दक्षिण भारतीय गाने पर डांस कर रही हैं। इन लोगों का डांस इतना सुंदर है कि आप देखते रह जाएंगे। महिलाओं की इस डांस की हर ओर तारीफ की जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको कुछ विदेशी महिलाएं डांस करती नजर आ रही हैं। ये सभी महिलाएं मलेशिया की सड़कों पर दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत के गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। इनका डांस इतना कातिलाना है कि आपकी नजर इन पर से नहीं हटेगी। इनके मूव्स देखकर आपको ऐसा लगेगा जैसे ये कोई कोरियोग्राफर हो।

विदेशी महिलाओं ने रजनीकांत के गाने पर मचाया धमाल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बेहद कातिलाना डांस वीडियो है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि फुल ऑफ एनर्जेटिक वीडियो है। बता दें, इस वीडियो को 'wiwin_bollmixdance' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 5 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article