Delhi Metro Viral Video: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मेट्रो को इसलिए लाया गया ताकि इससे यात्रियों को सुविधा हो और वो समय से अपने स्थान पर पहुंच सके। अगले कुछ सालों तक चीजें एकदम बढ़िया रहीं, मगर आज के समय दिल्ली मेट्रो कंटेंट क्रिएटर का अड्डा बनकर रह गई हैं। आए दिन कहीं ना कहीं से ऐसे वीडियोज सामने आते हैं जिनमें यात्रियों को खासी परेशान का सामना करना पड़ा है। कभी-कभी तो ऐसे वीडियो सामने आते हैं कि दिमाग घूम जाता है। यकीन करना तक मुश्किल होता है कि मेट्रो में ऐसा भी हो सकता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें एक रीलबाज ऐसा कुछ करता हुआ नजर आता है जो शायद ही पहले कभी देखा होगा।
मेट्रो में सीट पाने के लिए आदमी से औरत बन गया रीलबाज। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)
सदमे में पहुंच गई लड़की
वायरल हो रहे वीडियो की शुरुआत से देखेंगे कि रीलबाज मेट्रो के अंदर दाखिल हुआ। उसने देखा कि बैठने की जगह नहीं है तो तगड़ा दिमाग चलाया। रीलबाज शख्स सीट पाने के लिए आदमी से औरत ही बन गया। फ्रेम में देखेंगे कि उसकी मांग में सिंदूर भरा है। माथे पर बिंदी लगी है। होंठ पर लिपस्टिक तक लगी है। अब बिल्कुल औरत जैसा दिखाने पर शख्स सीधे लैडीज के लिए रिजर्व सीट के करीब पहुंचा। यहां उसने पहले से सीट पर बैठी हुई लड़की को उठने का इशारा किया। इधर लड़की उसकी चेहरा देखती ही सदमे में पहुंच गई और तुरंत सीट से उठ खड़ी हुई। सीट खाली होने पर रीलबाज आराम से बैठ गया और स्टाइल मारने लगा।
यहां देखिए वीडियो
लाखों लोगों ने देखा वीडियो
फ्रेम में आगे देखेंगे कि लेडीज सीट पर बैठा शख्स फिर ऐसे स्टाइल मारता है कि वो सचमुच कोई महिला ही हो। उसकी ऐसी हरकत देखकर आसपास बैठे अन्य यात्री भी चौंक जाते हैं। वहीं रीलबाज का ये वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड होते ही हर तरफ छा गया है। वीडियो कुछ ही समय में लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसे करीब छह लाख लोगों ने पसंद भी किया है। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर R.K.R.A.M.A.A.D नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।
