वायरल न्यूज़

Funny Video: शख्स ने रोड पार करते समय अपनाई ऐसी तरकीब, देख हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Oct 13, 2023, 07:03 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक ऐसा फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद हंस-हंसकर आपके पेट में दर्द होने लगेगा। वीडियो में दिख रहा शख्स रोड पार करने के लिए ऐसी तरकीब अपनाता है, जो गजब का है।

Image

Image Credit - Instagram

KEY HIGHLIGHTS
  • रोड पार करने के लिए शख्स ने अपनाई अनोखी तरकीब
  • तरीका देख हंसी निकल जाएगी
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Funny Video in Hindi: इंटरनेट पर एक फनी वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखने के बाद यकीनन आप ठहाके लगा देंगे। आपने अपनी पूरी लाइफ में ऐसी वीडियो (Viral Video) कभी नहीं देखी होगी। वीडियो में दिख रहा शख्स सड़क पार करने के लिए ऐसा तरकीब लगाता है, जिससे सामने से आ रही सभी गाड़ियां रूक जाती है और शख्स आसानी से रोड पार कर लेता है। लेकिन बाद में उसकी असलियत देख सभी दंग रह जाते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में शख्स रोड पार करने के लिए विकलांग बन जाता है और ऐसा दिखाता है जैसे उसका एक पैर खराब है। ऐसा करते हुए वह पूरा रोड क्रॉस कर लेता है। लेकिन उसके बाद वह अपनी सही स्थिति में होकर वहां से निकल जाता है और सभी के सभी उसे देखकर दंग रह जाते हैं।

रोड पार करने के लिए शख्स ने लगाई खतरनाक तरकीब

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि भाई ने तो खेला कर दिया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इसके लिए तो इसे 21 तोपों की सलामी देनी चाहिए। इस वीडियो पर अब तक 8 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'esmermelegmm06' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article