Metro Ka Video: बेशर्मी की हद पार कर दी, अबकी बार मेट्रो में ऐसी हरकतें करता नजर आया कपल

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 11, 2023, 09:52 AM IST

Metro Ka Video: सोशल मीडिया में वायरल वीडियो दिल्ली मेट्रो का बताया गया है। इसमें कपल इतनी खराब हरकतें करते हुए नजर आया है कि दिमाग घूम जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली मेट्रो का बताया गया वीडियो
  • बहुत ही खराब हरकत करता हुआ नजर आया कपल
  • नेटिजन्स ने उठाई कार्रवाई की मांग

Delhi Metro Ka Video: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मेट्रो वैसे तो यात्रियों की सुविधा के लिए बनी है। मगर पिछले कुछ दिनों से दिल्ली मेट्रो दूसरी वजहों से सुर्खियों बनी हुई है। दरअसल यहां ऐसे-ऐसे रील्स वीडियो शूट किए जाते हैं, जिन्हें देखकर कोई भी अपनी निगाह फेर लेगा। मगर दिल्ली मेट्रो से जुड़ा अभी एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो सचमुच दिमाग घुमा देगा। वीडियो एक कपल से जुड़ा है जो मेट्रो में वीडियो शूट करने पहुंचा। मगर शूट करने के दौरान कपल ने बेशर्मी की सारी हद पार कर दी।

Delhi Metro Viral Video

वायरल वीडियो में कपल बहुत ही खराब हरकत करते हुए नजर आया है। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

दिखा हिला देने वाला नजारा

वायरल वीडियो देखकर मालूम होता है कि कपल मेट्रो में रील्स वीडियो शूट करने पहुंचा। इसमें देखेंगे कि प्रेमिका आराम से बैठी है कि और प्रेमी उसके सामने खड़ा है। थोड़ी ही दूर पर तीसरा शख्स उनका वीडियो शूट कर रहा है। इसमें प्रेमी ने एनर्जी ड्रिंक हेल निकाली और अपने हाथों से प्रेमिका को पिलाने लगा। मानो वो उसे कितना प्रेम करता है जो एनर्जी ड्रिंक भी अपने हाथ से पिला रहा है। मगर इसके बाद हिला देना वाला नजारा दिखाई दिया।

यात्रियों ने फेर लीं नजरें

दरअसल प्रेमिका ने एनर्जी ड्रिंक को पिया नहीं बल्कि उसे अपने मुंह में ही रखा। देखकर दिमाग घूम जाएगा कि प्रेमी ने तभी अपना मुंह खोला और प्रेमिका ने वापस वहीं ड्रिंक पिचकारी मारकर उसके मुंह में डाल दी। बेशर्मी की हद पार करने वाला ये दृश्य जब दूसरे यात्रियों ने देखा तो तुरंत अपनी नजरें फेर लीं। हैरान हो जाएंगे कि कपल ने फिर इससे भी ज्यादा खराब हरकतें की।

End of Feed