वायरल न्यूज़

Funny Video: ऐसी बॉक्सिंग नहीं देखी कभी, हाथ की जगह पेट से ही लड़ने लगे बॉक्सर

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 14, 2023, 02:09 PM IST

Funny Video Today: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि सूमो पहलवान बॉक्सिंग रिंग में ही फाइट करने पहुंच गए। मगर उनकी लड़ाई देखकर शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा।

Image

देखिए क्या हुआ जब बॉक्सिंग रिंग में लड़ने पहुंच गए सूमो पहलवान। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

Funny Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में जबरदस्त वीडियोज की भरमार है। ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि आंखें नम हो जाती हैं तो कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो हर तरफ धूम मचा रहा है। वीडियो इतना मजेदार है कि एक करोड़ से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है और जबकि सात लाख से ज्यादा यूजर्स ने इसे पसंद किया है।

ये बॉक्सिंग हंसी नहीं रुकने देगी

वायरल हो रहा वीडियो बॉक्सिंग से जुड़ा मालूम होता है। मगर रिंग में ऐसे बॉक्सर्स नजर आते हैं जिन्हें देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे। दरअसल रिंग में बॉक्सर्स जैसे दिख रहे कोई और नहीं बल्कि सूमो पहलवान हैं। दोनों एक-दूसरे से भिड़ने के लिए खड़े हैं। करीब में रेफरी भी खड़ा नजर आ रहा है। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ दिखाई दिया शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। दरअसल रेफरी एक फाइट कहते हैं दोनों सूमो एक्शन में आ गए।

रिंग में भिड़े सूमो पहलवान

अब रेफरी थोड़ा पीछे खड़ा हो गया और सूमो एक-दूसरे पर मुक्के मारते हैं। देखकर फनी लगता है कि सूमो जब मुक्का मारने के लिए हाथ उठाता है तो उसकी रफ्तार इतनी धीमी होती है कि कोई भी उससे पहले हमला कर देगा। मगर सामने खड़ा सूमो उससे भी ज्यादा सुस्त निकला। वो बेचारा खुद को बचा पाता तभी पंच मुंह पर जाकर लगा। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ दिखाई दिया वीडियो कब सबसे ज्यादा मजेदार हिस्सा है।

दरअसल फाइट शुरू होने के कुछ ही सेकंड में दोनों थक गए और मुक्के मारना बंद कर दिया। अब दोनों अपने पेट से ही एक-दूसरे से लड़ाई करते हैं। इसमें सूमो पूरी ताकत से अपना पेट आगे करता है तो दूसरा वाला ठीक वैसे ही अपना बचवा करता है।

यहां देखिए मजेदार वीडियो

बॉक्सिंग रिंग में फाइट करते हुए सूमो पहलवानों का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। ये नेटिजन्स को भी खूब पसंद आया है। वीडियो इंस्टाग्राम पर Lawak Malaysia नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article