VIDEO: रेस्टोरेंट में मंगाया गरमा-गरम मंचूरियन, खाने के लिए जैसे ही पीस उठाया तो देखकर हालत पतली हो गई

Viral Video: सोशल मीडिया पर सूरत से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक रेस्टोरेंट में एक कस्टमर को मंचूरियन में मरा हुआ चूहा परोसा गया। इस मामले ने बवाल काट दिया है।

Viral Video: देश-दुनिया में आज कल रेस्टोरेंट, होटल का चलन काफी बढ़ गया है। ज्यादातर लोग अक्सर होटल और रेस्टोरेंट में खाते हुए नजर आ जाएंगे। लेकिन, कई बार वहां ग्राहकों के साथ कुछ ऐसा हो जाता है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। एक ऐसा ही चौंकाने (Shocking Video) वाला मामला सामने आया है गुजरात से, जहां एक चाइनीज रेस्टोरेंट में कस्टमर ने गरमा-गरम मंचूरियन मंगाया। लेकिन, जैसे ही खाने के लिए उसमें से पीस उठाया तो उसके होश उड़ गए। क्योंकि, उस मंचूरियन में मरा हुआ चूहा निकला। अब इस पूरे मामले ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। आलम ये है कि लोग कई तरह के सवाल उठा रहे हैं।

End of Feed