VIDEO: उफना रही नदी को पार करते लोगों का खतरनाक वीडियो वायरल, खतरे में जान डालकर सफर करते दिखे

Viral Video: एक और घटना में मध्य प्रदेश के हरदा जिले में नर्मदा नदी में नहाते समय तीन लोग डूब गए। उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) आकांक्षा तिरया ने बताया, 'अमावस्या के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग लछोरा घाट पर स्नान कर रहे थे। तीन युवक किनारे से करीब 200 मीटर दूर गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

Viral Video: बारिश और बढ़ते जलस्तर के बीच मध्य प्रदेश के हरदा जिले से एक खतरनाक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में लोग बिना किसी सुरक्षा उपाय के उफनती नदी को पार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीटीआई ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मध्य प्रदेश : लगातार बारिश के कारण बढ़ते जल स्तर के बीच हरदा में लोग बिना किसी सुरक्षा उपाय के उफनती नदी को पार करते देखे गए।' वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक व्यक्ति ने लिखा, 'यह बहुत जोखिम भरा है, बाढ़ का पानी कोई मज़ाक नहीं है। उम्मीद है कि सभी लोग सुरक्षित निकल जाएंगे।'

नदी पार करते लोग। (फोटो साभार: AI)

बता दें कि, एक और घटना में मध्य प्रदेश के हरदा जिले में नर्मदा नदी में नहाते समय तीन लोग डूब गए। उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) आकांक्षा तिरया ने बताया, 'अमावस्या के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग लछोरा घाट पर स्नान कर रहे थे। तीन युवक किनारे से करीब 200 मीटर दूर गहरे पानी में चले गए और डूब गए। नहाने के लिए गहरे पानी में उतरे तीन लोगों में से दो फंस गए। तीसरे व्यक्ति ने अन्य दो को बचाने के लिए छलांग लगाई, लेकिन तीनों डूब गए। मरने वालों की पहचान 35 वर्षीय रामदास सेजकर, 25 वर्षीय देवेंद्र जाट और 30 वर्षीय करण जाट के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और होमगार्ड के साथ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने तीनों मृतकों के शवों को बाहर निकाला। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।'

End of Feed