चलती स्कूटी पर लेटकर किया खतरनाक स्टंट, Video वायरल होते ही हरकत में आई दिल्ली पुलिस

हाल में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक चलती स्कूटी पर खतरनाक स्टंट करते दिख रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है।

सोशल मीडिया पर हर दिन कई वीडियो वायरल होते हैं। इनमें कुछ वीडियो लोगों का मनोरंजन करते हैं, जबकि कुछ ऐसे भी होते हैं जिन्हें देखकर लोगों को चिंता होने लगती है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक चलती स्कूटी पर बेहद ही खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है। इस वायरल वीडियो (Viral Video) पर दिल्ली पुलिस की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

Video Of Dangerous stunt performed while lying down on a moving scooter

चलती स्कूटी पर लेटकर स्टंट करते नजर आया युवक (X/@dbabuadvocate)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

जान से खिलवाड़ करते दिखा युवक

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक युवक स्कूटी चलाते समय सीट पर तरीके से बैठने की बजाय उस पर लेट जाता है। जैसे वह किसी फिल्मी सुपरहीरो की तरह उड़ने की कोशिश कर रहा है। वह लगातार सड़क पर इसी पोज में स्कूटी चला रहा है। यह स्टंट देखने में भले ही कुछ लोगों को रोमांचक लगे, लेकिन यह उसकी और सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की जान के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। अगर ऐसे समय स्कूटी का बैलेंस थोड़ा भी बिगड़ जाए या सामने से कोई वाहन आ जाए, तो बड़ा हादसा हो सकता है। यही वजह है कि सड़क पर इस तरह के स्टंट करना बेहद खतरनाक माना जाता है।

End of Feed