Video: स्टार्ट करते ही हवा में रॉकेट की तरह उड़ा बाइक सवार, फिर गाड़ी समेत जमीन में हुआ धड़ाम

Viral Video: वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक युवक अपनी मोटर साइकिल के ऊपर बैठा हुआ है। इस दौरान मोटर साइकिल डबल स्टैंड पर खड़ी है। आप देख पाएंगे कि वह बाइक को स्टार्ट करने की कोशिश कर रहा है। इसी बीच अचानक बाइक उछलती है और हवा में उड़ जाती है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने एक्सीडेंट के कई सारे वीडियो देखे होंगे। कई वीडियो इतने भयावह होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की हालत खराब हो जाती है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपको हंसी भी आएगी और आपकी रूह भी कांप जाएगी। यह वीडियो एक शख्स से जुड़ा है, जो ऊंची जगह पर खड़ी बाइक को स्टार्ट करने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद जो होता है, वह बहुत ही दर्द देने वाला है।

End of Feed