शादियों का सीजन भले ही खत्म हो गया हो लेकिन शादियों से जुड़े मजेदार वीडियोज अब भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कभी देवर-भाभी के डांस वीडियोज तो कभी दुल्हा-दुल्हन के क्यूट वीडियोज लगातार सोशल मीडिया पर छाए हुए रहे हैं। अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए दुल्हन-दुल्हन कई तरह की चीजें करते हैं। शादी के खास मौके पर दुल्हा-दुल्हन अपने धमाकेदार डांस से अक्सर सभी को हैरान करते रहते हैं। इसी कड़ी में शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हे के डांस ने सभी के होश उड़ा दिए हैं।
जयमाला के बाद दूल्हे ने किया धमाकेदार डांस(Source:Instagram)
दुल्हे ने डांस से उड़ाए सभी के होश
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हा अपनी ही शादी में जमकर नाच रहा है। वीडियो में देखने को मिल रहा है कि दुल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचता है और जयमाला के बाद वो रिश्तेदारों के सामने धमाकेदार डांस करता है। इसके बाद वो अपनी दुल्हन को गुलाब देकर प्रपोज भी करता है। दुल्हे के इस अंदाज को देख वहां मौजूद रिश्तेदारों के होश उड़ गए हैं।डांस की हो रही है तारीफ
दुल्हे के डांस की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। डांस के साथ साथ दुल्हे के अपनी दुल्हनिया को प्रपोज करने के अंदाज की भी जमकर तारीफ हो रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हा डांस करते करते अपनी शेरवानी से गुलाब निकालता है और सामने खड़ी दुल्हन को प्रपोज कर देता है।दुल्हे के इस धमाकेदार डांस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @jogadiabharat नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई मिलियन्स व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं। दुल्हे के इस डांस वीडियो को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं।
