Video: बुढ़ापे में भी नहीं टूटी दोस्ती! सहेली के लिए स्कूटर लेकर पहुंचीं दादी, फिर दिया ऐसा सरप्राइज कि भर आई लोगों की आंखें

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक दादी स्कूटर पर अपनी सहेली को सरप्राइज देने पहुंचती हैं। दोनों साथ में लंच करती हैं और उनकी गहरी दोस्ती लोगों का दिल जीत रही है।

सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो (Video) वायरल होते हैं। इनमें कुछ वीडियो हंसाते हैं, तो कुछ सीधे दिल को छू जाते हैं। इन दिनों दो बुजुर्ग महिलाओं की दोस्ती का एक ऐसा ही वीडियो लोगों का खूब प्यार बटोर रहा है। इस वीडियो ने साबित कर दिया कि सच्ची दोस्ती की कोई उम्र नहीं होती।

grandmother surprises best friend viral video

दादी की दोस्ती का वीडियो हुआ वायरल (Instagram/@lijjatkhaman)

सहेली के लिए स्कूटर लेकर पहुंचीं दादी

वायरल वीडियो (Viral Video) में एक बुजुर्ग महिला स्कूटर पर अपनी सहेली से मिलने पहुंचती हैं। उनकी सहेली की आंखों पर पट्टी बंधी होती है, जिससे साफ लगता है कि उनके लिए एक खास सरप्राइज तैयार किया गया है। जैसे ही दोनों आमने-सामने आती हैं, उनके चेहरों पर मुस्कान खिल उठती है। यह पल इतना भावुक होता है कि वीडियो देखने वाले भी अपनी भावनाएं नहीं रोक पाते।

End of Feed