Video: उम्र से बड़े इस बच्चे के संस्कार हैं, छोटे साहबजादे ने अपने से हर एक बड़े शख्स के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्चा किसी समारोह में दिख रहा है। जैसे ही कोई बड़ा व्यक्ति (चाचा, ताऊ, मौसी, पड़ोसी या रिश्तेदार) सामने आता है, बच्चा बिना किसी हिचकिचाहट के उनके पास जाता है, झुककर पैर छूता है और फिर हाथ जोड़कर उनके आशीर्वाद लेता है। बच्चे की यह हरकत इतनी स्वाभाविक और प्यारी है कि हर बार बड़े लोग मुस्कुराते हुए सिर पर हाथ फेरते हैं, आशीर्वाद देते हैं और कई बार भावुक भी हो जाते हैं।

सोशल मीडिया पर छोटे बच्चों के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक नन्हे बच्चे का वीडियो छाया हुआ है। जहां वह अपने से बड़े हर एक शख्स के पैर छूकर उनका आशीर्वाद ले रहा है। वीडियो में नन्हे बच्चे की मासूमियत देखकर हर किसी का दिल पिघल गया और सबने उसे अपना दिल खोलकर आशीर्वाद दिया।

End of Feed